डिलीवरी के दौरान महिला की मौत होने पर दो हॉस्पिटल किए सील

मैनाठैर (मुरादाबाद)। डिलीवरी के दौरान महिला की मौत होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित अपंजीकृत अस्पताल और एक अन्य हॉस्पिटल को सील कर दिया है। सीलिंग कार्रवाई की खबर मिलते ही क्षेत्र के कई झोलाछाप अपने अस्पताल बंद कर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महमूदपुर माफी में ही एक अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर कागजात मंगवाए हैं।

यह है मामला

हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही की विवाहिता को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर परिजनों ने उसे महमूदपुर माफी नगर में एक अपंजीकृत एएस नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। वहीं समझौता होने पर परिजन महिला के शव और नवजात को अपने साथ ले गए। नवजात का मुरादाबाद में इलाज चल रहा है।

मौत के बाद हरकत में आया विभाग

अस्पताल में महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने टीम के साथ संबंधित एएस अस्पताल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक फरार रहा। जांच में पता चला कि इस नर्सिंग अस्पताल को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। नोडल अधिकारी ने अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को सील कर दिया।

बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल में चल रहा ओटी

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पंडित नगला स्थित एमएच हॉस्पिटल पहुंची। इस अस्पताल का भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि इस अस्पताल में ओटी भी संचालित था। नोडल अधिकारी ने उक्त अवैध अस्पताल को भी सील कर दिया।

अस्पताल संचालक को नोटिस जारी

इसके अलावा महमूदपुर माफी में ही संचालित एक अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर कागजात तलब किए हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि जो भी अस्पताल अवैध रूप से संचालित हंै, उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 14 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश