यूरोलाइफ हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा निर्मित इंजेक्शन निकला Substandard, बिक्री पर लगी रोक,पाठक ध्यान दे

बदायूं। तीन माह पहले जिला महिला अस्पताल स्थित मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के स्टोर पर छापा मार कार्रवाई करते हुए औषधि विभाग की टीम ने वहां से डीएनएस इंजेक्शन का सैंपल लिया था, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया था। वही दूसरी तरफ वहीं अब उत्तराखंड की कंपनी यूरोलाइफ हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड रुड़की को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। इधर टीम ने बिसौली के विकेश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां पर कैश मेमो में अनिमितताएं मिली। वहीं फैजगंज बेहटा में जय अंबे मेडिकल स्टोर पर कैश मेमो नहीं था, कार्यरत फार्मासिस्ट नहीं मिला। ऐसे में वहां पर दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी है। साथ ही दो दवाओं के सैंपल भी लिए। बतादे कि औषधि विभाग की टीम ने जून माह में सीएमएसडी (सेंट्रल मेडिकल स्टोर डिपॉर्टमेंट) स्टोर से डीएनएस इंजेक्शन (500 एमएल) का नमूना लिया था। औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि इंजेक्शन अधोमानक निकलने के बाद में स्टोर में उपलब्ध स्टाक के वितरण पर रोक लगा दी है। साथ ही स्टॉक को वापसी के लिए कंपनी को लिखा गया है। दरअसल रिपोर्ट में इंजेक्शन अधोमानक निकला है। ऐसे में उसके वितरण पर रोक लगा दी है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने बिसौली क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां एक मेडिकल स्टोर पर कमियां मिलने पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त