डी-फार्मा के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में किया सुसाइड

झांसी। डी-फार्मा के एक छात्र द्वारा हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है। निजी हॉस्टल के कमरे में फंदे पर शव लटका हुआ मिला है। परिजन भी आत्महत्या के कारणों से अनजान हैं। हमीरपुर निवासी यह छात्र दो महीने से इस हॉस्टल में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

झांसी में एमजीआई कॉलेज में पढ़ता था

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के अटरौली गांव के रहने वाले अंकित राजपूत (19) डी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। वह झांसी में एमजीआई कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि वह बीते दो महीनों से राजपूत कॉलोनी में एक निजी हॉस्टल के कमरा नंबर नौ में रह रहा था। उसके साथ एक अन्य छात्र कार्तिक भी रहता था। वह परिवार में शादी होने की वजह से कुछ दिनों से घर गया हुआ था।

शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब अंकित की अपने भाई आकाश से फोन पर बात भी हुई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच सामान्य रूप से बातचीत हुई थी। अंकित ने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। आकाश ने शनिवार की रात को भी अंकित को फोन लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हो पाया था।

पंखे से लटका मिला शव

रविवार की सुबह फिर से फोन लगाया, लेकिन उठा नहीं। जब दोपहर में भी कॉल रिसीव नहीं हुई तो भाई ने पड़ोस की कॉलोनी में रहने वाले ममेरे भाई नीलेश को फोन किया। नीलेश अंकित के कमरे पर गया। उसने दरवाजा खटखटाया पर खुला नहीं। इस पर खिडक़ी से झांककर देखा तो अंकित का शव पंखे के सहारे लटका हुआ था। उसने तुरंत अंकित के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी शाम तक वहां पहुंच गए थे।

बड़े भाई आकाश और पिता ध्रुवराम ने बताया कि आत्महत्या के कारण से वे अंजान हैं। अंकित को किसी तरह की परेशानी नहीं थी। जब उससे फोन पर बात हुई थी तो वह खुश था। बता दें कि अंकित एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था।

सुसाइड नोट नहीं मिला

नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। परिजन पोस्टमार्टम के लिए भी राजी नहीं थे। समझाने पर वह माने। उसके एक दिन पहले आत्महत्या करने की संभावना है। पुलिस मृतक युवक की कॉल डिटेल चेक कर मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी