डेंटल क्लीनिक पर औषधि विभाग की छापेमारी

Dental Clinic:औषधि विभाग की टीम ने आज बड़ी कार्रवाही करते हुए  सिरमौर जिले के ददाहू के एक डेंटल क्लीनिक (Dental Clinic) पर छापेमारी की है। बीते दो दशकों से ददाहू में चल रहे इस डेंटल क्लीनिक के दवाओं के 8 नमूने भी औषधि विभाग ने लेकर जांच के लिए भेजा जायेगा। क्लीनिक के सारे रिकॉर्ड को जब्त कर लिया गया है।

छापेमारी से अन्य क्लीनिक और दवा विक्रेताओं में मचा हडकंप (Dental Clinic)

दवा निरीक्षक (DI) सन्नी राणा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ददाहू में संचालित आरजू डेंटल केयर पर जाकर अचानक से छापेमारी की। क्लीनिक का सारा रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ वहां पाई गई दवाइयों के नमूने भी लिए। दवाओं के इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। औषधि विभाग की कार्रवाई से अन्य क्लीनिकों और दवा विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया।  सामने आया है कि ये डेंटल क्लीनिक के खिलाफ ये कार्रवाही अन्य क्लीनिक की शिकायत के आधार पर की गई।

क्लीनिक के डॉक्टरों और कर्मचारियों की डिग्री जब्त 

छापेमारी के दौरान क्लीनिक में काम करने वाले डॉक्टरों और अन्य दो कर्मचारियों की डिग्री की जांच की गई। सारे रिकॉर्ड को खंगालने के बाद डिग्री को जब्त कर लिया गया है। दवा निरीक्षक सन्नी राणा ने इस संबंध में जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। संबंधित क्लीनिक का तमाम रिकॉर्ड और प्रमाण पत्रों को भी जांच के लिए आगे भेजा जाएगा।

मैनपुरी में औषधि विभाग की कार्रवाही, 5 लाख की नकली दवाओं के साथ गिरफ्तार

सन्नी राणा ने बताया कि  क्लीनिक में बरामद कैप्सूल और टैबलेट के नमूने भी लिए गए हैं। जिन्हें कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। अनियमिताएं पाए जाने पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की इस टीम में डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ. विशाल गौड़, डॉ. विनोद तोमर, डॉ. वसुधा शर्मा, सुखबीर सिंह, हेड कांस्टेबल संगीत कुमार और कांस्टेबल सचिन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए