पंजाब में नशीली गोलियां जब्त, राजस्थान से पैदल आ रहे थे तस्कर

Drug pills seized: पंजाब के अबोहर में पुलिस ने नशीली दवाईयां जब्त (Drug pills seized) की है। थाना खुईयां सरवर में पुलिस ने दो युवकों धर दबोचा। आरोपियों के पास पुलिस ने 1 हजार नशीली गोलियां जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के पास ट्रामाडोल और कोवीडॉल जब्त (Drug pills seized)

श्रीगंगानगर की तरफ से पैदल आ रहे दो युवकों को रोककर पुलिस ने उनके पास मौजूद बैग की तलाश की तो उनमें से नशीली गोलियां बरामद हुई। 1 हजार नशीली गोलियों में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लाराइड 100 MG और कोवीडॉल 100 SR की गोलियां मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र कारज सिंह निवासी गांव कोट सदर खां, थाना धर्मकोट मोगा तथा परमजीत सिंह पुत्र दलीप निवासी मेहतपुर जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर NDPS की धारा 22, 61, 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन दिनों पंजाब में फाजिल्का एसएसपी अवनीत कौर सिधू के दिशा-निर्देशों पर खुईयां सरवर थाना प्रभारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत सहायक थानेदार मनजीत सिंह गत दिवस गुमजाल के पास पहरे के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के श्रीगंगानगर की ओर से पैदल आ रहे दो युवकों पर पुलिस को शक हुआ। इन पास पीठ पर टांगने वाला एक बैग भी थी। बैग की जांच करने पर उसमें से नशीली गोलियां बरामद हुई। राजस्थान से नशीली गोलियां लाकर ये आरोपी पंजाब में तस्करी करने का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाही जारी है।

डेंटल क्लीनिक पर औषधि विभाग की छापेमारी

हाल ही में हरियाणा के जींद से नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है।  पुलिस ने 370 किलो 200 ग्राम अफीम जब्त की। ये तस्कर भी गाड़ी की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इसे पंजाब की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए