डॉक्टर्स आज हड़ताल पर रहेंगे, अस्पताल जाने से पहले जान लें

नई दिल्ली। डॉक्टर्स आज देशभर में हड़ताल पर रहेंगे। कोलकाता में डाक्टर के साथ रेप व हत्या के विरोध में अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं ठप रहेंगी। इसलिए अस्पताल जाने से पहले आपको सचेत रहना जरूरी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई अस्पतालों ने फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की हड़ताल का समर्थन किया है। इससे दिल्ली के कई अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

अस्पताल की सेवाएं रहेंगी बंद

बता दें कि फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने देशभर के अस्पतालों में मेडिकल सेवाओं की हड़ताल करने की घोषणा की है। यह हड़ताल 12 अगस्त से शुरू होगी। फोर्डा ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर डॉक्टर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी को सुनिश्चित नहीं किया गया तो सोमवार से अस्पताल की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
दिल्ली में भी राममनोहर लोहिया समेत कई अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं प्रभावित होंगी। इनमें ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड ड्यूटी शामिल हैं और इमरजेंसी सेवा चलती रहेगी।

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की वारदात के बाद डॉक्टरों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल का निर्णय लिया है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने रविवार को कैंडल मार्च भी निकाला।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश