फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक को फर्जी डिप्लोमा जारी करने पर जेल भेजा

प्रतापगढ़। फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक को फर्जी डिप्लोमा जारी करने के आरोप में गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है।
संग्रामगढ़ के मनगढ़ में गेटवे कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर पैसे वसूलने और फर्जी डिग्रियां दे दी गई। मामला सामने आने पर पुलिस ने कालेज के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रबंधक के पास से भारी मात्रा में रसीदें व अन्य अभिलेख बरामद किए गए हैं और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह है मामला

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गेटवे कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड मेडिकल कॉलेज में फेल छात्रों को पास कराने, कम रुपये में कोर्स कराने, डिप्लोमा का झांसा देकर छात्रों को ठगा गया। फीस वसूली के बाद कॉलेज बंद कर वहां रिसॉर्ट बना दिया गया। छात्रों को फर्जी डिग्रियां थमा दी गईं और हंगामा करने पर छात्रों के साथ मारपीट भी की गई।

छात्र मुकेश की शिकायत पर संग्रामगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच में आरोप सही मिले और फार्मेसी कॉलेज संचालक आशीष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके फार्मेसी कॉलेज और सिटी ऑफिस से छात्रों के फर्जी आईकार्ड, फर्जी डिप्लोमा फार्मेसी की मार्कशीट, एडमीशन फीस पेमेंट स्लिप आदि सामान बरामद किया गया है।
हैरानी की बात यह है कि कॉलेज का कहीं कोई अस्तित्व नहीं मिला। करीब 300 छात्रों से फीस वसूली की गई है। शिकायतें लगातार आ रही हंै। आरोपी के बैंक खाते में जमा 9.60 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक