डॉक्टर के बजाय मेडिकल स्टोर संचालक से करवाया ऑपरेशन मरीज की हुई मौत, आरोपी फरार

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में डॉक्टर के बजाय मेडकिल स्टोर संचालक से ऑपरेशन करवाना काफी महंगा पड़ गया। खेजुरी बाजार में एक रहमान मेडकिल स्टोर के संचालक के द्वारा जिगिरिसड़ गांव के रहने वाले मुन्ना गुप्ता का हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया गया था। इस दौरान मुन्ना गुप्ता की मौत हो गई। मृतक का शव घर पहुंचाने के बाद परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। शव पहुंचने परिजन और स्वजनों ने मिलकर मेडिकल स्टोर पर जाकर खूब हंगामा मचाया। लेकिन आरोपी मेडिकल संचालक मौके से फरार हो गया।

शव को घर भेजवाकर आरोपी मौके से हुआ फरार (Ballia)

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मुन्ना गुप्ता 15 दिनों पहले ही मेडिकल संचालक के झांसे में आ गया। उसने अपने हाइड्रोसील का ऑपरेशन स्पेशलिस्ट डॉक्टर से करवाने के बजाय मेडकिल संचालक के द्वारा करवा लिया। संचालक ने ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन करने के आधा घंटे के बाद ही मरीज की हालत बिगड़ने लगी। चंद वक्त के बाद ही उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत पर संचालक के होश उड़ गए। उसने वाहन से मृतक के शव को उसके घर पर भिजवा दिया और खुद मौके से फरार हो गया। मृतक मुन्ना गुप्ता के बड़े बेटे साहू गुप्ता ने बताया कि वो अकेले ही मेडिकल संचालक के पास ऑपरेशन करवाने गए थे। परिवार के किसी भी सदस्य को साथ नहीं लिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों से मामले की सारी जानकारी ली। मृतक की मौत से पूरे गांव पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त  कार्रवाही की मांग की है। बिना किसी अनुभव के मेडिकल संचालक ने मुन्ना गुप्ता का ऑपरेशन करके उसके जान ले ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- मेडिकल के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती सुसाइड की प्रवृत्ति, 10 सालों में 300 मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टरों ने खत्म की जिंदगी

 

 

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 22 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश