डॉक्टर तीन घंटे ही कर सकेंगे निजी प्रैक्टिस

जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। राज्य के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अब दिन में सिर्फ तीन घंटे ही निजी प्रैक्टिस कर सकेंगे। वह भी सिर्फ खुद के हॉस्पिटल या क्लीनिक में। हालांकि छुट्टी वाले दिन 5 घंटे की निजी प्रैक्टिस की छूट दी गई है। सरकार के नई वयवस्था के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे पहले डॉक्टर ड्यूटी टाइम के बाद निजी प्रैक्टिस कर सकते थे। इसमें समय की बाध्यता नहीं थी। लेकिन आपात सेवा में काम करने वाले डॉक्टर किसी तरह की निजी प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।
सीएमएचओ, सिविल सर्जन जैसे प्रशासनिक जिम्मेदारी देख रहे डॉक्टर भी प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। जो डॉक्टर निजी प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप मूल वेतन का 25 प्रतिशत अव्यावसायिक भत्ते के तौर पर दिया जाएगा। गौरतलब है कि बिलासपुर के सिम्स में दो साल पहले लक्ष्मी नाम की एक बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में एक पीआईएल हाईकोर्ट में लगाई गई थी। पिछले साल हाईकोर्ट ने सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने मामले में दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन्हीं के पालन में वित्त विभाग ने डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस के लिए कई नए नियम बनाए थे जिसे अब अमलीजामा पहनाया गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश