डॉक्टर-नर्स होंगे सेफ, रोजाना 1000 टेस्ट की तैयारी

नई दिल्ली। राजधानी में डॉक्टरों-नर्सों को कोरोना से बचाने के लिए जरूरी पर्सनल प्रोटेक्शन किट्स (पीपीई) की कमी कुछ हद तक दूर हो सकेगी। दरअसल, दिल्ली सरकार ने पीपीई किट्स देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। अब केंद्र सरकार एक-दो दिन में 2700 किट्स उपलब्ध करा देगी। सीएम केजरीवाल के अनुसार कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली में अब साउथ कोरिया की तर्ज पर ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे। रोजाना एक हजार टेस्ट किए जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमने एक लाख टेस्टिंग किट्स मंगवाए हैं। शुक्रवार तक ये पहुंच जाएंगे। फिलहाल दिल्ली में कोरोना नियंत्रण में है। इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्व क्रिकेटर और ईस्ट दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना से लड़ाई में हमारे पास पैसों की दिक्कत नहीं है बल्कि हमारे पास पीपीई किट्स की कमी है। अगर आप तुरंत कहीं से पीपीई किट्स का इंतजाम करने में हमारी मदद कर सकें तो हम आपके आभारी होंगे। दिल्ली सरकार तुरंत उन्हें खरीद लेगी। केजरीवाल गौतम गंभीर के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने सांसद निधि से दिल्ली सरकार को 50 लाख देने की घोषणा की थी।

Related Posts

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

समस्तीपुर (बिहार)। मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर छह दवाओं की बिक्री रोकी है। गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग जांच अभियान चला…

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 0 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील