ड्रग्स कुत्ता गोली की जड़ें हरियाणा में मिलीं 

नासिक। महाराष्ट्र के ड्रग्स बाजार में सनसनी मचाने वाली ड्रग्स कुत्ता गोली की जडं़े हरियाणा प्रदेश से जुड़ी हुई मिली हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के खानदेश क्षेत्र में इस ड्रग्स की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई थी।
कुछ दिन पहले ही खानदेश क्षेत्र में कुत्ता गोली नाम का ड्रग्स काफी प्रसिद्ध हो गया था। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से इस ड्रग्स को बैन किया और फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के साथ मामले की जांच शुरू की। एफडीए ने पाया कि कुत्ता गोली का ट्रेड सेंटर गुजरात है, लेकिन इसका निर्माण हरियाणा में हुआ है। गौरतलब है कि कुत्ता गोली एक तरह की नींद की गोली है जिसे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं बेचा जा सकता है। एक गिरोह ने कुछ दिनों पहले बड़े पैमाने पर इसे बेचा, जिससे युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। इसे गुजरात के अलग-अलग सेंटर के जरिए धुले, जलगांव के गिरोह सदस्यों को सप्लाई किया गया था। एफडीए और पुलिस ने एक महीने सूरत से गैंग के सदस्य इब्राहिम धुरी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच करने पर सामने आया कि इस गैंग की जड़ें हरियाणा में हैं। एफडीए मामले की जांच कर रहा है और इस खतरनाक ड्रग्स के मैन्युफैक्चरर का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए