ड्रग कंट्रोलर की नियुक्ति जल्द करने की दवा निर्माताओं ने उठाई मांग

बीबीएन (सोलन)। ड्रग कंट्रोलर की नियुक्ति जल्द करने की दवा निर्माताओं ने गुहार लगाई है। हिमाचल दवा निर्माता संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि ड्रग कंट्रोलर का चार्ज जल्द ही भरा जाए। उनका कहना है कि ड्रग कंट्रोलर ने होने से उनके दवा उद्योगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

दवा निर्माता संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि स्टेट ड्रग कंट्रोलर को सेवानिवृत हुए 17 दिन हो चुके हैं। अभी तक किसी को चार्ज नहीं दिया गया। इसके चलते दवा उद्योगों के राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण से सबंधित कई कार्य लटक गए हैं। इससे दवा उद्योगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

ये कार्य अधर में लटके

दवा निर्माताओं ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर विगत 30 दिसंबर को रिटायर हो चुके हैं। उनके रिटायर होने के 17 दिन बाद भी किसी अधिकारी को चार्ज नहीं दिया गया है। जिस कारण डब्ल्यूएचओ सर्टिफिकेट ,इंस्पेक्शन,एक्सपोर्ट के सर्टिफिकेट, बाहरी प्रदेशों और विदेशो से सबंधित पत्राचार,ड्रग अप्रूवल , लाइसेंसिंग अथॉरिटी के कार्य, टेंडर दस्तावेजों का सत्यापन सहित अन्य कार्य अधर में लटके हुए हैं। ऐसे हालात में दवा निर्माण इकाइयों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या के तुरंत समाधान की गुहार

हिमाचल दवा निर्माता संघ ने मुख्यमंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री ,चीफ सेके्रटरी ,हेल्थ सेक्रेटरी को पत्र लिखे हैं। पत्र में इस समस्या का तुरंत निवारण करने का अनुरोध किया गया है। दवा निर्माताओं का कहना है कि कार्यों के अभाव में इंडस्ट्री का आर्थिक नुकसान हो रहा है।

ड्रग कंट्रोलर

सरकार का दायित्व है कि वह कार्य को किसी भी अधिकारी को समय रहते हुए सौंपे। हिमाचल दवा निर्माता संघ ने यह भी मांग की कि अगर कोई नीति निर्धारण का मसला है तो एसोसिएशन के पदाधिकारियों को रिप्रेजेंट करने का मौका दिया जाए। चार्ज और पद पर नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू की जाए। ऐसा लंबे समय तक चलता रहा तो हिमाचल का दवा उद्योग काफी पिछड़ जाएगा।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 4 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 11 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त