ड्रग लाइसेंस सस्पेंड होने पर फार्मासिस्ट को जान से मारने की धमकी

सतना। ड्रग लाइसेंस सस्पेंड होने पर एक डॉक्टर ने फार्मासिस्ट को जान से मारने की धमकी दी है। एक फार्मासिस्ट संगठन को डॉ. राकेश जैन द्वारा फर्जी तरीके से ड्रग लाइसेंस बनाने की जानकारी मिली। पता चला कि डॉ. राकेश जैन ने ड्रग ऑफिस के कर्मियों के साथ मिलीभगत कर दिलीप कुमार पांडेय नाम के एक फार्मासिस्ट के कागजात चुरा लिए और जैन मेडिकल स्टोर के नाम पर ड्रग लाइसेंस बनवा लिया। ऐसे में जब मध्य प्रदेश महाकौशल फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर से की तो आनन-फानन में ड्रग इंस्पेक्टर ने जैन मेडिकल पर जाकर जांच की और लाइसेंस ससपेंड कर दिया। अपनी दुकान बंद होते देख डॉ. राकेश ने दो दिन के अंदर मनीष कुमार परमार नामक एक फार्मासिस्ट का सर्टिफिकेट रेंट पर लेकर दुबारा ड्रग लाइसेंस बहाल करने के लिए आवेदन किया।
सूत्रों के मुताबिक डॉ. जैन का लाइसेंस तो बहाल हो गया, परन्तु फार्मासिस्ट संघ ने रेंट पर नियुक्त किये गए फार्मासिस्ट मनीष परमार पर ऑब्जेक्शन कर दिया। ऐसे में तिलमिलाए डॉ. राकेश जैन ने संगठन के पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे। संगठन इसकी शिकायत पुलिस के करने की बात कही है। उधर, खबर लिखे जाने तक फार्मासिस्ट मनीष कुमार ने मेडिकल से इस्तीफा दे दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर राधेश्याम भट्टी ने बताया कि जांच के दौरान डॉ. जैन ने सहयोग नहीं किया। पहले वे कोई कागजात नहीं दिखा रहे थे। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। जब पता चला कि डॉक्टर ने दुबारा से किराए पर फार्मासिस्ट के कागजात लगाए हैं तो फार्मासिस्ट को बुलाया गया, जहां फार्मासिस्ट ने माफी मांगते हुए इस्तीफा दे दिया। जैन मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस भेजा गया है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 25 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट