ड्राफ्ट एडवाइजरी जारी, निजी अस्पताल नहीं कर पाएंगे मनमानी 

नई दिल्ली। प्राइवेट अस्पतालों में भारी-भरकम बिलों की शिकायतों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक ड्राफ्ट एडवाइजरी जारी की है। 9 सदस्यों की एक्सपर्ट कमिटी द्वारा बनाई रिपोर्ट के आधार पर बनी ड्राफ्ट अडवाइजरी को आम लोगों के समक्ष रखा गया है। इसके बाद दिल्ली नर्सिंग होम एक्ट के नियमों में बदलाव किए जाएंगे। हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में दवाई की ज्यादा कीमतों से लेकर बिल में तमाम तरह की गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं। 100 रुपये के इंजेक्शन के 1000 रुपये, 400 रुपये की दवाई के 3000 रुपये तक वसूले जाने की शिकायतें मिली हैं। अब दवाई के खरीद मूल्य पर प्रॉफिट कैपिंग के साथ सर्जरी के बिलों में भी कमी होगी। इलाज में काम न आने वाली दवाइयों के बिल को भी नहीं जोड़ा जा सकेगा।
केंद्र सरकार की नैशनल लिस्ट ऑफ एसेंसिएल मेडिसिन (एनएलईएम) में शामिल दवाईयों की लिस्ट में से ही दवाई लिखने पर फोकस रहेगा। इन दवाइयों के रेट फिक्स होते हैं। अगर नॉन-एनएलईएम दवाईयां लिखनी पड़ी तो इन दवाईयों के लिए खरीद मूल्य पर 50 पर्सेंट से ज्यादा मुनाफा नहीं लिया जा सकता। 50 पर्सेंट या एमआरपी में से जो भी कम होगा, उतना बिल लिया जा सकेगा। अभी इस तरह की आइटम में कई हजार गुना मुनाफा रखा जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर किसी ग्लव्स की कीमत 10 रुपये है तो अस्पताल इसके लिए मैक्सिमम 15 रुपये ही ले सकते हैं। अगर एमआरपी 12 है तो फिर 12 रुपये ही लिए जा सकेंगे।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश