लडक़ा पैदा कराने वाले गिराह का पर्दाफाश, 1 बच्चे के लिए 8 लाख का पैकेज

नई दिल्ली। दिल्ली में एक ऐसे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है जिसका टाई अप देशभर में अलग-अलग आईवीएफ सेन्टर से था। ये बेटे की चाह रखने वाले दंपत्ति से संपर्क साधते, फिर आईवीएफ सेंटर में भेजते जहां से उनको थाईलैंड, सिंगापुर और दुबई भेजा जाता था। इसके एवज में करीब 8 से 9 लाख रुपए लिए जाते थे। सेंट्रल मिनिस्ट्री, दिल्ली पुलिस के अलावा दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस रेड को अंजाम दिया। कीर्ति नगर स्थित आईवीएफ सेन्टर से इस रेड की शुरुआत हुई। फिर यहीं से इसके कॉल सेंटर जो करोल बाग में है, के जरिये चल रहे इस गिरोह तक फर्दाफाश हुअ। इसके बाद टीम ने करोल बाग के कोरिया प्लाजा में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारा। डॉ. नूतन मुंडेजा, निदेशक, परिवार कल्याण मंत्रालय, दिल्ली सरकार ने बताया कि लगभग 300 कर्मचारी इस कॉल सेंटर से उन दंपत्तियों से संपर्क कर रहे थे जो संतान से वंचित थे और बेटे की चाह रखते थे। फैमिली बैलेंसिंग के नाम पर उनको ये सुविधा उपलब्ध करवाते थे। साइबर क्राइम और एफएसएल की टीम के जरिये इनके डेटा तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, ताकि मदद लेने वाले दम्पतियों तक पहुंचा जा सके। देशभर के 100 से आईवीएफ सेंटर्स से कॉल सेंटर चलाने वाली कंपनी इला विमेन ने एमओयू कर रखा था। 8 से 9 लाख की रकम में इला वीमेन का 20 प्रतिशत का हिस्सा होता था। 6 लाख दम्पतियों से कॉल सेंटर के जरिये संपर्क किया गया। बताया जा रहा है कि केवल दिल्ली में 200 दम्पतियों की इन्होंने मदद की है। फिलहाल कॉल सेंटर पर ताला लगा है पर अब साइबर क्राइम की टीम की मदद से ये तमाम लैपटॉप से जानकारी जुटाई जाएगी।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली