दवाइयां हुई महंगी, गैस, बीपी और टीबी दवा के अब ये होंगे दाम

वाराणसी। दवाइयां महंगी हो गई हैं। गैस और बीपी की दवाइयोंं के दाम अब पांच से दस फीसदी अतिरिक्त बढ़ गए हैं। इनके अलावा, विटामिन और कैल्शियम की कमी दूर करने की दवाओं के दाम में भी इजाफा हो गया है। कंपनियों ने कई दवाओं की कीमतें बढ़ा दी हैं।

अब ये हुए दाम

सप्तसागर और बुलानाला के थोक दवा कारोबारियों के अनुसार बीपी में इस्तेमाल होने वाली एमलोडिपिन के 15 टैबलेट का 20 रुपये का पत्ता अब 24.80 रुपये हो गया है। गैस की दवा रैबिप्रॉज 90 से 102 रुपये पहुंच गई है। घाव पर लगाने वाला मलहम फ्राइमेसिन पहले 50 रुपये का आता था, इसमें भी 5 रुपये का इजाफा हो गया है। मुंह में छाले होने पर उपयोगी बी कॉम्लेक्स (10 टैबलेट) पांच रुपये बढ़ गया है। एंटीबायोटिक डॉक्टसिसाइक्लिन की दस टैबलेट का रेट 105 रुपये से 115 रुपये हो गया है।

इनके अलावा, पेट दर्द में आराम देने वाली ड्रोटावेराइन कॉम्बिनेशन की दस टैबलेट अब 105 की जगह 115 रुपये में मिलेगी। वहीं टीबी दवा (चार दवाओं का कॉम्बिनेशन) 90 से बढक़र 99.80 रुपये पहुंच गया है। मल्टी विटामिन की दस टैबलेट के लिए अब दस रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

हर साल 10 फीसदी बढ़ते हैं दाम

दवा विक्रेता समिति के महामंत्री दिनेश सिंह ने बताया कि कंपनियां हर साल 10 फीसदी रेट बढ़ाती हैं। हालांकि कुछ दवाओं की कीमतें कम भी हुई हैं। बच्चों को बुखार होने पर दी जाने वाली पैरासिटामॉल सिरप (250 एमजी) पहले जहां 40 रुपये की थी अब 45 रुपये में मिल रही है।

मस्तिष्क दवा इंट्रासेट (15 टैबलेट) का मूल्य भी 2 रुपये बढ़ा है। इसके अलावा, भाप लेने वाली कैप्सूल (एक पत्ता) 90 से 101 रुपये हो गया है। गठिया रोग में ली जाने वाली दवा लेफुमा टैबलेट के दाम भी बढ़ गए हैं।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक