दवाइयों की पैकेजिंग अब प्लास्टिक में नहीं होगी

नई दिल्ली। सरकार ने दवाओं और कॉस्मेटिक आइटम्स की पैकेजिंग में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। दवाओं की पैकेजिंग में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है और इससे हर साल बड़ी मात्रा में देश में प्लास्टिक का कचरा पैदा होता है। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस मसले पर डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स ने बैठक की। बैठक में दवाओं की पैकेजिंग में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया। बैठक में दवा, कॉस्मेटिक्स और मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ ही केमिस्ट संगठनों को भी बुलाया गया था।
दवाओं को प्लास्टिक या पीईटी (पॉलीएथिलीन टेरेथैलेट) बॉटल्स में बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई है। कुछ साल पहले सरकार ने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की सलाह पर पैनल का गठन किया था। पैनल ने सरकार से कहा था कि पीईटी और प्लास्टिक बॉटल्स में लिक्विड दवाओं को रखा जाना सेहत के लिए ठीक नहीं है, लिहाजा इस पर रोक लगा देनी चाहिए। कई संगठन इस पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्लास्टिक या पीईटी बॉटल्स में पाए जाने वाले थैलेट्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है।
शरीर में इनके प्रवेश करने से हॉर्मोन का रिसाव करने वाली ग्लैंड्स के कामकाज पर बुरा असर पड़ता है। इस मामले में अमेरिका की ब्रीघम यंग यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने 2350 महिलाओं पर एक स्टडी की। वैज्ञानिकों का कहना है कि थैलेट्स से हॉर्मोन का रिसाव करने वाली ग्लैंड्स के कामकाज पर बुरा असर पड़ता है इसे इंसान के डायबिटीज की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस