दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर लगी रोक

नई दिल्ली। देश की दवा नियामक संस्था ‘ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया’ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाएं। संस्था ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्यों को यह निर्देश दिया है। कोर्ट ने 2018 में जहीर अहमद द्वारा दाखिल की गई एक जनहित याचिका की सुनवाई के बाद आदेश दिया कि दवाओं की अवैध और बिना लाइसेंस के ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए, जब तक सरकार ई-फार्मेसी को रेगुलेट करने के लिए ड्राफ्ट तैयार न कर दे। पिछले हफ्ते ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अपने निर्देश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद दवा नियामकों से कहा है कि वे कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए अनिवार्य कदम उठाएं। मौजूदा समय में देश में ऑनलाइन फार्मेसी बिना लाइसेंस के चल रही हैं, क्योंकि इस सेक्टर के लिए कोई नियम नहीं बनाए गए हैं। सितंबर में सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को सौंपे हलफनामे में कहा कि वह ई-फार्मेसी को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने की प्रक्रिया में है। इसके लिए सरकार ने सभी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत कर ली है। अपनी याचिका में अहमद में कहा कि दवाओं की अवैध बिक्री से दवाओं की बाढ़ आ जाएगी और दवाओं का गलत इस्तेमाल बढ़ेगा। अहमद ने अप्रैल में मानहानी की याचिका दाखिल की थी कि ई-फार्मेसी हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रही हैं और केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इस याचिका के बाद कोर्ट ने केंद्र और कई ई-फार्मेसी को नोटिस जारी किए थे। इसके जवाब में ई-फार्मेसी ने जुलाई में कोर्ट को कहा कि उन्हें लाइसेंस की जरूरत नहीं है क्योंकि वे न तो दवाएं बेच रहे हैं और न उन्हें प्रिस्क्राइब कर रहे हैं। वे सिर्फ दवाओं की डिलीवरी कर रही हैं, जैसे फूड डिलीवरी ऐप्स करती हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक