दवाओं की ओवरचार्जिंग करने वाले कैमिस्टों पर होगी कार्रवाई

लुधियाना। दवाओं की ओवरचार्जिंग करने वाले कैमिस्टों के खिलाफ अब कार्रवाई जाएगी। इस संबंध में पंजाब सरकार ने हर जिले में डिस्ट्रिक्ट ड्रग एंड मॉनिटरिंग कमेटियां बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी दवाओं की ओवरचार्जिग के संबंध में आमजन की ओर से मिली शिकयतों की जांच करेगी।

गौरतलब है कि अक्सर मरीजों की शिकायत होती है कि बाजार में किसी दवा की कमी आने पर मेडिकल स्टोर संचालक उसके ज्यादा दाम वसूलते हैं। वहीं, अस्पतालों के अंदर खुली दुकानें व मार्कीट के कुछ अन्य कैमिस्ट भी दवाओं के ज्यादा दाम लेते हैं। अब दवा विक्रेताओं को ये मनमानी महंगी पड़ेगी।

कमेटी खुद करेगी बाजार से दवाओं के रेट चैक

बताया गया है कि कमेटी खुद भी रैंडमली तौर पर बाजार से दवाओं की कीमतों का पता करेगी। अगर किसी दुकान पर दवाओं की ओवरचार्जिग किए जाने का मामला पता चला तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह कमेटियां फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन हैड ऑफिस में पंजाब प्राइज मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट (पीएमआरयू) के साथ तालमेल रखेंगी।

क्वार्टरली रिव्यू भी करेगी कमेटी

कमेटी कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रशन के ड्रग विंग के अफसरों की ओर से दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों का क्वार्टरली रिव्यू भी करेगी। यही नहीं, कमेटी आमजन को दवाओं की कीमत, दवाओं के दुरुपयोग और ड्रग एब्यूज को लेकर जागरूक भी करेंगी।

कमेटी में होंगे चार सदस्य

सूबे के सभी जिलों को यह कमेटियां बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सिविल सजर्न इन कमेटियों के चेयरमैन होंगे। वहीं, जोनल लाइसेंस अथॉरिटी (ड्रग्स), सीनियर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर मेंबर सेके्रटरी और डीसी ऑफिस के प्रतिनिधि व चीफ फार्मेसी अफसर कमेटी के सदस्य होंगे। कमेटी की महीने में एक मीटिंग करनी अनिवार्य रहेगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 20 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई