दवाओं पर एमआरपी तय नहीं, दुकानदारों की बल्ले- बल्ले 

जयपुर। दवाओं की एमआरपी तय नहीं होने से मेडिकल स्टोर संचालक असाध्य रोगों की दवाओं पर भी मनमाफिक वसूली कर रहे है। दवा निर्माता कैंसर जैसी महंगी दवाइयों पर भी इच्छानुसार एमआरपी प्रिंट कर बाजार में सप्लाई कर रहे हैं। इसके चलते दस हजार रुपए तक की एमआरपी वाली दवा बाजार में 2500 से लेकर 10 हजार तक अलग-अलग कीमतों में मिल जाती है।
दरअसल, औषधि नियंत्रण अधिनियम में सभी दवाइयों की अधिकतम कीमत ही तय नहीं है। इसका फायदा निर्माता, वितरक और खुदरा विक्रेता जमकर उठा रहे हैं। इसलिए विक्रेता किसी भी एमआरपी वाली दवा के इच्छानुसार दाम वसूल रहे हंै। असल में अन्य उत्पादों की तरह निर्माता से डिपो, फिर वितरक, वितरक से खुदरा विक्रेता और फिर ग्राहक तक पहुंचते पहुंचते दवा के दाम 30 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ जाते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वितरक उन्हीं दवाओं को अधिक बेच रहे हैं, जिन पर ज्यादा मुनाफा मिलता है। वितरकों के दबाव में दवा निर्माता कई गुना एमआरपी प्रिंट करते हंै।
यहां इन दवाओं की एमआरपी और विक्रय कीमत इसलिए दिखाई गई है कि यदि एमआरपी से कम दाम में वह बेची जा रही है तो ये दवाएं दिखाई गई एमआरपी पर भी विक्रय करने की विक्रेता को छूट है। इसका फायदा कुछ डॉक्टर भी कमीशन के रूप में उठा रहे हैं।
उदाहरण के तौर पर निर्माता ने किसी दवा को डिपो पर 2500 रुपए में भेजा। डिपो से यह दवा 4 प्रतिशत मुनाफे के साथ 2600 रुपए में वितरक तक। वितरक से 8 प्रतिशत मुनाफे के साथ खुदरा विक्रेता तक यह दवा 2808 रुपए में पहुंचेगी। खुदरा विक्रेता इसे 3370 रुपए में बेचेगा। यानी, यह इसकी एमआरपी होगी। लेकिन अधिकतम एमआरपी तय नहीं होने वाली दवा पर निर्माता एमआरपी पर ही इस दवा पर 8 से 10 हजार रुपए तक अंकित कर देता है, जिससे मरीज को पता ही नहीं चल पाता कि वास्तविक कीमत क्या है। इस तरह विक्रेता को 10 हजार एमआरपी की दवा को इससे कम तक किसी भी कीमत पर बेचने का अधिकार मिल जाता है। जबकि उसकी अप्रत्यक्ष अधिकतम कीमत 3370 रुपए या उसके आसपास ही होनी चाहिए। विक्रय की इस चेन की हर कड़ी का मुनाफा जयपुर के दवा कारोबार से जुड़े लोगों से बातचीत के आधार पर निकाला गया है। इस बारे में औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने कहा कि तकरीबन सभी दवाइयां मूल्य नियंत्रण के दायरे में नहीं हैं। ऐसे में हम कुछ नहीं कर सकते। कैंसर जैसी दवा में भी ऐसा ही हो रहा है। कई मामलों में तो डॉक्टर मरीज को यह कह देते हैं कि तुम्हारी एक डोज फ्री करवा देता हूं। जबकि वास्तविकता में उसके पीछे मोटा मुनाफा छिपा होता है। करीब 350 दवाएं मूल्य नियंत्रण के दायरे में हैं। हम सिर्फ उन्हीं को देखते हैं।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 1 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 3 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 3 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी