दवा और फार्मा से मिला एक्सपोर्ट को बूस्ट

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में भारत की दवा और फार्मा प्रोडक्ट्स की डिमांड से फरवरी, 2019 में निर्यात को अच्छा बूस्ट मिला। इसके साथ ही भारतीय निर्यात 2.44 फीसदी बढक़र 26.67 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जबकि बीते साल फरवरी में यह आंकड़ा 26.03 अरब डॉलर रहा था। सरकार द्वारा जारी ट्रेड डाटा में बताया गया है कि फरवरी, 2019 में इम्पोर्ट के मोर्चे पर भारत को राहत मिली, जो 5.41 फीसदी की गिरावट के साथ 36.26 अरब डॉलर रह गया है, जबकि फरवरी, 2018 में इम्पोर्ट 38.34 अरब डॉलर रहा था।  चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने यानी अप्रैल-फरवरी, 2018-19 के दौरान कुल निर्यात 8.85 फीसदी की बढ़त के साथ 298.47 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 274.21 अरब डॉलर रहा था। इसी अवधि में आयात 422.76 अरब डॉलर से 9.75 फीसदी बढक़र 464 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2019 में दवा और फार्मा के निर्यात में 16.11 फीसदी, कपड़ा में 7.17 फीसदी, जैविक एवं अजैविक रसायन में 4.14 फीसदी, कपास धागा 2.25 फीसदी और इंजीनियरिंग उत्पादों में 1.73 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। आयात के संदर्भ में मोती, कीमती तथा अर्धकीमती पत्थरों में 17.5 फीसदी, सोने में 10.81 फीसदी, पेट्रोलियम और कच्चा तेल में 8.05 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में 6.48 फीसदी की कमी आई है। आंकडों के अनुसार, फरवरी 2019 में व्यापार घाटा 9.60 अरब डॉलर रहा है जबकि फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 12.30 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष में 11 महीनों के दौरान व्यापार घाटा 93.32 अरब डॉलर हो गया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 82.46 अरब डॉलर रहा था।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त