दवा कंपनियों की नई व्यवस्था : हेल्पलाइन नंबर से पता चलेगी दवा की असलियत

झारखंड। नामी दवा कंपनियों ने नकली दवा पर रोक के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत सीरप के लेबल, टेबलेट, कैप्सूल के स्ट्रिप पर संबंधित कंपनी का कोड और कंपनी का हेल्पलाइन नंबर अंकित होने लगा है। इस हेल्पलाइन से रैपर अथवा शीशी पर दर्ज हेल्पलाइन नंबर पर लोग एसएमएस कर संबंधित दवा की असलियत जान सकेंगे। इससे मरीज और उनके परिजन ठगी से बचेंगे और मरीज की जान से भी खिलवाड़ नहीं हो पाएगा। अगर किसी दवा पर शक हो तो उसे संबंधित दवा के रैपर स्ट्रिप पर दिए हेल्पलाइन नंबर पर एसएमएस करना होगा। कंपनी मोबाइल पर जानकारी भेजेगी कि वह दवा असली है या नकली। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव सुधीर त्रिपाठी का कहना कि सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) के लिए यह जरूरी है कि ड्रग मैन्युफैक्चरर्स से रिटेल मार्केट और मरीज के बीच एक ऐसा सिस्टम तैयार किया जाए कि रोगी खुद दवाइयों की असली-नकली की पहचान कर पाएं। इस क्रम में बार कोडिंग और ट्रेस एंड ट्रैक टेक्नोलॉजी उसे इस काम में मदद करेगा। केंद्रीय हेल्थ मिनिस्ट्री में यह प्रपोजल जा चुका है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया द्वारा दवाइयों की पहचान के लिए दवा निर्माता कंपनियों को बार कोड के साथ 10 से 16 अंक लिखने का निर्देश दिया गया है। एसएमएस से दवाई की वास्तविक कीमत भी जान सकेंगे।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त