दवा कंपनियों के लिए जरूरी खबर ! अब होगी अचानक जांच

भोपाल। दवा कंपनियों के लिए जरूरी खबर है। अब उनके यहां अचानक जांच की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि दवा बनाने वाली कंपनियों की औचक जांच होगी। दवा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए नियमित तौर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा दवाओं के सैंपल जांचने की भी समय सीमा तय की जाएगी। बैठक में बताया गया कि अभी खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट 14 दिन के भीतर देने का नियम है, लेकिन दवाओं की जांच रिपोर्ट देने की कोई समय सीमा नहीं है। इसके अलावा लैब में सैंपल जांचने की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि राज्य औषधि प्रयोगशाला में हर साल सिर्फ 1800 सैंपल जांचने की क्षमता है। जबकि जरूरत करीब 5 हजार की है। इसमें भी यह समय सीमा तय नहीं है कि जांच कितने दिन में होगी। दूसरी बड़ी दिक्कत यह कि जांच रिपोर्ट देने की कोई तय समय सीमा नहीं है। अब लैब की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। बैठक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस अफसर मौजूद रहे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई