दवा कंपनियों के लिए बुरी खबर

नई दिल्ली। दवा कंपनियों के लिए जरूरी खबर है जो उनके व्यापार पर असर डालेगी। केंद्र की मोदी सरकार ने दवा कंपनियों और इंपोर्टर की मनमानी पर अंकुश लगाने का फैसला लिया है। सरकार के नए फैसले के तहत अब कोई भी दवा कंपनी एक साल में दवा या इक्यूपमेंट की कीमतों में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं कर सकेगी।

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि अगर दवा कंपनियां इस आदेश का उल्लंघन करती हैं तो उनका लाइसेंस रद्द होगा। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

एनपीपीए ने अपनी उस रिपोर्ट के बाद इस आदेश को जारी किया है, जिसमें खुलासा हुआ था कि निजी अस्पताल अपने यहां दवा के डिब्बों पर ज्यादा एमआरपी लिखवाते हैं और भारी मुनाफा कमाते हैं।

एनपीपीए ने बताया है कि फैसला सभी तरह की दवाओं पर लागू होगा फिर चाहे वह शेड्यूल ड्रग्स (कीमत पर सरकारी नियंत्रण) की लिस्ट में हो या नॉन शेड्यूल ड्रग्स (कीमत पर सरकारी नियंत्रण नहीं) की लिस्ट में हो। एनपीपीए के आदेश को लागू कराने और निगरानी का काम सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) को कराना है।

Related Posts

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

नई दिल्ली। दवा की थोक में बिक्री करने के लिए अब अलग लाइसेंस लेना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका नया प्रस्ताव रखा है। दवा आपूर्ति शृंखला…

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़