दवा कंपनी में रेड, कमियां मिलने से उत्पादन पर लगाई रोक

देहरादून । दवा कंपनी में छापामारी के दौरान अनियमितताएं पाए जाने से उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई ड्रग विभाग और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने मिलकर की।

बताया गया कि दवा बनाने वाले स्थान पर गंदगी पसरी हुई थी। कागज भी आधे-अधूरे मिले। इस पर टीम ने दवा कंपनी के उत्पादन पर रोक लगा दी। कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि अनियमितताएं सही करने के बाद ही उत्पादन की मंजूरी मिलेगी।

यह है मामला

सरकार की ओर से दवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए ड्रग विभाग और केंद्रीय केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को दवा कंपनियों का निरीक्षण करने के निर्देश हैं। इसके चलते हरिद्वार ड्रग विभाग की इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में टीम ने भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक नामी दवा कंपनी में छापामारी की। छापामारी के दौरान कंपनी में बारीकी से निरीक्षण किया गया।

ये मिली कमियां

निरीक्षण के दौरान दवा बनाने और पैक करने के स्थान पर चारों तरफ गंदगी पसरी हुई थी। कमरों में हवा के लिए एचयू मशीन भी बंद मिली। ड्रेनेज के पास भी गंदगी पसरी हुई थी। सिरप बनाने वाली जगह पर चारों तरफ दीवारों पर फंगस लगी हुई पाई गई।

दस्तावेजों में मिलीं अनियमितताएं

हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि टीम ने कंपनी के दस्तावेज चेक किए तो उनमें भी भारी अनियमितताएं मिलीं। इस पर टीम ने दवा कंपनी के उत्पादन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। साथ ही हिदायत दी कि अगर अनियमितताएं पूरी नहीं की तो लाइसेंस सरेंडर कराया जाएगा। कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि अनियमितताएं सही करने के बाद की कंपनी में उत्पादन किया जा सकेगा।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 32 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन