दवा कारोबारी पर रेड, 1.15 करोड़ की अघोषित आय मिली

कोटा (राजस्थान)। शहर के नामी दवा कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने रेड कर एक करोड़ 15 लाख रुपए की अघोषित आय उजागर की है। कोटा प्रभार के प्रधान आयकर आयुक्त एस.एस. गौतम के आदेश पर रेंज दो के अपर आयकर आयुक्त के नेतृत्व में लाडपुरा के नामी थोक दवा कारोबारी के सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान व्यापारी ने अघोषित आय स्वीकार करते हुए आयकर के लिए अग्रिम तिथि के चेक सौंप दिए हैं। इस कार्रवाई में करीब एक दर्जन अधिकरियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। आयकर विभाग के कर वसूली अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने दो चूककर्ता व्यापारियों से 14 लाख 27 हजार रुपए का बकाया आयकर जमा नहीं करवाने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इस पर पुलिस ने दोनों बकायादारों को गिरफ्तार कर कर वसूली अधिकारी के समक्ष पेश किया। बकायादार व्यापारियों ने मूल रकम 7 लाख 52 हजार 800 रुपए जमा कराकर चालान पेश किया एवं बकाया ब्याज राशि के अग्रिम तिथि के चेक पेश सौंप दिए। इसके बाद दोनों व्यापारियों को छोड़ा गया। प्रधान आयकर आयुक्त ने बकाया आयकर के मामलों में बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 18 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 19 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए