दवा की आड़ में नशा बेच रहे दुकानदार, कई मेडिकल स्टोर सील 

भीलवाड़ा। शहर में दवा की आड़ में नशे का कारोबार अपनी जड़ें फैला रहा है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर कई दुकानों पर दबिश दी। इसकी खबर लगते ही क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर बंद हो गए। टीम ने जांच के बाद प्रतिबंधित दवा की बिक्री की आशंका पर कुछ मेडिकल स्टोर सीज कर दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार यादव ने बताया कि शहर की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। इसके चलते हर माह करोड़ों रुपए की नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा है। इस सम्बन्ध में शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई है। चिकित्सा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक एक भी मेडिकल स्टोर पर बिल के जरिए नशीली दवा नहीं पहुंच रही है। इसके बावजूद अधिकांश दुकानों पर ये दवाइयां आसानी से उपलब्ध हैं। जानकारी अनुसार शहर में भदादा बाग क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई। इस मेडिकल स्टोर की गतिविधियों पर एक माह से निगरानी रखी जा रही थी। सामने आया कि यहां से जिले के कई मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां भेजी जा रही हैं। इनकी बिक्री रिकॉर्ड भी नहीं है। ऐसे में पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने एक ट्रेवल्स एजेंसी की बस में अनधिकृत रूप से लाई जा रही दवाइयां भी जब्त की। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त