दवा खरीद में धांधली की होगी जांच

बक्सर। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने सदर अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि हर हाल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर दिया जाएगा। मंत्री ने जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा तीन गुना रेट पर खरीदी गई दवा के मामले की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में सेवाएं बेहतर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव एवं जिला पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य समिति के 30 लाख रुपये के दवा खरीद मामले की जांच हुई तो कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है। जांच की बात से ही संलिप्त लोगों में हडक़ंप मच गया है।
गौरतलब है कि जिला स्वास्थ्य समिति ने अन्य जिलों से तीन गुने दाम पर करीब 30 लाख रुपये की दवा की खरीद कर ली। दवा खरीद में समिति ने टेंडर भी नहीं निकाला, जबकि अन्य जिलों में दवा खरीद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपकरण खरीद करने को लेकर  समाचार पत्रों में विज्ञापन निकाला गया था। बक्सर जिला स्वास्थ्य समिति ने सारी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए दवा की खरीद मनमाने ढंग से की। जदयू के राज्य सलाहकार समिति के सदस्य भरत मिश्रा ने सदर अस्पताल में खरीद की गयी लाखों रुपये मूल्य की दवाओं में धांधली एवं अन्य कई मामले की जांच कराने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है।
मिश्रा ने अपने पत्र में कांट्रेक्टर रेट से कई गुना ज्यादा कीमत पर दवाओं की खरीद करने, बिना निविदा के ही अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने, नावानगर में नवनिर्मित स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में फर्नीचर एवं कई उपकरण की खरीदारी बिना टेंडर के खरीद करने आदि मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही इसकी प्रति बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव एवं निगरानी विभाग के अपर महानिदेशक को भी प्रेषित की है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन