आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। दवा घोटाला का आरोपी फार्मासिस्ट आज़मगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सफलता जिले की कोतवाली पुलिस को मिली है।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार तीन दशक पहले हुए दवा घोटाले में फार्मासिस्ट एचएन सिंह पर आरोप लगे थे। उसके खिलाफ धारा 409 467 468 469 471 के तहत केस दर्ज किया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने मंगलवार को बताया कि चर्चित फार्मासिस्ट एचएन सिंह के खिलाफ धारा 409 467 468 469 471 के तहत केस दर्ज हुआ था।

दवा घोटाला

अभियुक्त का मूल पता बलिया जिले का था और वह वर्तमान में हीरा पट्टी में छिप कर रह रहा था। उन्होंने बताया कि मुखबिर के जरिए इसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट एचएन सिंह को पहाड़पुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह गिरफ्तारी की है।