दवा दुकानदार खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

घोसी (मऊ)। दवा दुकानदार अब अपने प्रतिष्ठानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता के विरोध में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। यह निर्णय एसवी मेडिकल सेंटर पर आयोजित दवा विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। समिति के अध्यक्ष अरविद कुमार पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्ट की अनिवार्य नियुक्ति को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत हर तर्क अस्वीकार कर दिया गया। ऐसे में अब अदालत की शरण लेनी होगी। महामंत्री निर्भय पांडेय ने दवाओं को मात्र पांच एवं बारह फीसदी जीएसटी के स्लेब में रखे जाने की बात कही ताकि मरीजों को सस्ती कीमत पर दवा मिल सके। सचिव रमेश सिंह ने सरकार को हठवादिता छोडऩे को कहा। बैठक में भारत मेडिकल के प्रोपराइटर खैरालुल्लाह एवं डा. हीरालाल सोनकर के निधन पर शोक प्रकट किया गया। बैठक में संरक्षक तीर्थराज सिंह, अश्विनी पांडेय, अनुपम श्रीवास्तव एवं अन्य उपस्थित रहे। इस मौके पर दवा विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में अध्यक्ष अरविद कुमार पांडेय ने संगठन में परिवर्तन करते हुए संगठन मंत्री संतोष राव के स्थान पर अनुपम श्रीवास्तव को नया पदाधिकारी नियुक्त किया। सभी ने इस पर सहमति जताई।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत