दवा दुकानों पर ‘यहां जेनेरिक मेडिसिन मिलता है’ लिखना अनिवार्य

केमिस्ट को अपने दुकान के बाहर ‘जेनेरिक मेडिसिन बिकता है या उपलब्ध है’ लिखा हुआ बोर्ड लगाना होगा। फैसला दिल्ली सरकार ने लिया है। दिल्ली सरकार ने उसके क्षेत्राधिकार में बने या संचालित दवा दुकानों के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें फार्मासिस्ट को यह कहा गया है कि जेनेरिक मेडिसिन आर अवेलेबल (generic medicine available) लिखकर संकेतक या बोर्ड लगाना होगा।

दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल यूनिट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली सरकार महंगी दवाइयों के बदले उतनी ही प्रभावी जेनेरिक मेडिसिन के उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है और यह केंद्र सरकार के उद्देश्यों के तहत ही है।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत केंद्र सरकार नॉन ब्रांडेड या जेनेरिक मेडिसिन बेचने की पहल करती है और यह उन दुकानों में मिलती है जो पीएम बीजेपी योजना के तहत चलाए जा रहे हैं।

बता दें की जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में लगभग आधी कीमतों पर उपलब्ध होती हैं और कई चिकित्सकों का मानना है कि यह दवाएं उतनी ही प्रभावी हैं जितनी ब्रांडेड दवाएं प्रभावी होती हैं।

दिल्ली सरकार ने जेनेरिक मेडिसिन को प्रमोट करने के लिए तत्परता से ‘जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध है’ लिखा हुआ बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा जेनेरिक मेडिसिन प्रोड्यूसर है और भारत लगभग 150 देशों में दवाओं का निर्यात भी करता है। यह दावा केंद्र सरकार का है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार के ताजा आदेश के मुताबिक ड्रग कंट्रोल यूनिट ने कहा है कि सरकार ने नॉन ब्रांडेड मेडिसिन को प्रमोट करने का निर्णय लिया है।

बता दें कि विगत 15 मार्च को हुई एक बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। केमिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक सरकार ने यह सुझाव दिया गया है कि फार्मा सेक्टर से जुड़े इसके सभी सदस्यों को ‘जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध है’ का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया जाए। दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर डॉ अतुल कुमार नासा ने इस आदेश पर साइन किए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ अतुल कुमार ने कहा है कि दिल्ली के केमिस्ट एसोसिएशन यह सुनिश्चित करेंगे कि फार्मासिस्ट के पास या उनके क्षेत्र की दवा दुकानों में जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध हो और यह मरीजों को कानून के तहत ही उपलब्ध कराई जाए।

दिलचस्प है कि अमेरिकन ड्रग रेगुलेटर के मुताबिक जेनेरिक दवा ऐसी मेडिसिन को कहा गया है जो पहले से एक ब्रांडेड कंपनी बेच रही है, लेकिन इसके जेनरिक संस्करण की कीमत कम होती है। जेनेरिक मेडिसिन में उतनी ही मात्रा में दवाओं का कॉन्बिनेशन होता है जो ब्रांडेड दवाओं में होता है, यानी दवा का प्रकार, सुरक्षा, मजबूती, दवा लेने का तरीका, दवा की गुणवत्ता, उसकी विशेषता और उसका प्रयोग करने के मकसद जैसे पैमानों पर जेनेरिक मेडिसिन ब्रांडेड की तरह ही काम करते हैं। उदाहरण के लिए पेरासिटामोल एक जेनेरिक नाम है जबकि क्रोसिन इसका ब्रांड का नाम है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 3 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 13 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त