दवा न देने पर क्लीनिक पर तोडफ़ोड़, चिकित्सक को पीटा

मुरादाबाद। अमरोहा स्थित गजरौला के गांव अहरौला तेजवन में पांच नशेड़ी युवकों ने दवा नहीं देने पर एक क्लीनिक पर तोडफ़ोड़ करते हुए चिकित्सक व मरीज को पीट डाला। इस घटना से गांव में हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हसनपुर क्षेत्र के थाना आदमपुर के गांव बागड़पुर निवासी डॉ. नासिर का क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवान में शिफान हेल्थ केयर नाम से क्लीनिक है। शाम के समय इसी गांव का सोनू शराब के नशे में धुत्त होकर चार-पांच युवकों के साथ क्लीनिक पर पहुंचे और जबरन दवा लेने पहुंचे। लेकिन, चिकित्सक ने नशे में देखकर दवा देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते चिकित्सक के साथ मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान बीच-बचाव में आए एक मरीज जितेंद्र को भी पीट दिया। इससे खलबली मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। मामले की शिकायत थाने में दे दी गई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन