फार्मासिस्ट कल सीएम आवास घेरेंगे

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। एलएनजेपी अस्पताल में फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा। फार्मासिस्टों ने दो घंटे तक गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फार्मासिस्टों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक कर्मचारी सरकार के साथ ऐसे ही आंदोलन जारी रखेंगे। बता दें कि इससे पहले भी कर्मचारी विरोध जताकर सरकार को ज्ञापन सौंप चुके हैं। फार्मासिस्टों ने कहा कि 18 अगस्त को प्रदेशभर के फार्मासिस्ट करनाल में सीएम आवास का घेराव करेंगे। जानकारी अनुसार जिलेभर के फार्मासिस्ट ग्रेड पे 4600 की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। फार्मासिस्टों ने चेतावनी दी कि अगर सप्ताहभर में सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। फार्मासिस्ट भारत गोयल ने कहा कि फरवरी 2018 में यूनियन का शिष्टमंडल मुख्यामंत्री से मिला था। मुख्यमंत्री ने मांगों पर सहमति जताकर जल्द पूरी किए जाने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। फार्मासिस्टों को अपनी एकता का परिचय देना होगा। इस मौके पर अमित कुमार, प्रदीप कुमार, राजबीर, सीता, संतोष, बलजिंद्र, शिवांग व अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन