दवा पर्चियों की एंट्री में लापरवाही की तो कंप्यूटर ऑपरेटरों की खैर नहीं!

ब्यावर (राजस्थान)। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत अस्पतालों में लगे मैन विद मशीन (कंप्यूटर ऑपरेटर विद कंप्यूटर एंड प्रिंटर) ने दवा पर्चियों की एंट्री ई औषधि सॉफ्टवेयर में करने में लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निदेशालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संविदा आधारित मैन विद मशीन (कंप्यूटर ऑपरेटर विद कंप्यूटर एंड प्रिंटर) की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए थे। इन कंप्यूटर ऑपरेटरों को लेने से पहले स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ये केवल मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का कार्य ही संपादन करेंगे। एमएनडीवाय योजना का कार्य पूरा करने के बाद संस्थान के अधिकारी के बताए कार्य भी करने होंगे। अगर किसी भी कंप्यूटर ऑपरेटर ने दो सप्ताह कमें एमएनडीवाय का कार्य संपादन नहीं किया तो उसे बिना किसी सूचना के हटा दिया जाएगा। निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एमएनडीवाय योजना में बरती जा रही लापरवाही को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अपने निर्देशों में सभी पीएमओ को निर्देश दिए हैं कि मैन विद मशीन को दवा पर्चियों का ई औषधि में एंट्री करने के लिए पाबंद किया जाए और लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों का मानदेय रोककर उन्हें नौकरी से निकाला जाए।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली