दवा फैक्ट्री में रेड, 12 प्रोडक्ट जब्त 

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुटानी रोड स्थित आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली एसजी इंटरनेशनल फैक्ट्री में छापा मारकर 12 कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जब्त किए हैं। फैक्ट्री मालिक पर ड्रग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फैक्ट्री मालिक के पास आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने का लाइसेंस है, लेकिन यहां पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने की सूचना मिली थी। जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुटानी रोड स्थित दवा फैक्ट्री एसजी इंटरनेशनल में छापामारी की। सोनीपत जोन के सीनियर ड्रग कंट्रोलर गुरचरण सिंह, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर विजय राजे व आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजय राजपाल के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने यहां बन रहे 12 कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को जब्त किया। सूचना मिली थी कि इस फैक्ट्री में नकली दवाइयां बनती हैं। जांच के दौरान जब्त किए गए प्रोडक्ट से संबंधित जब फैक्ट्री मालिक को दस्तावेज पेश करने के लिए कहा तो वह जब्त किए गए प्रोडक्ट से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके चलते टीम ने सभी प्रोडक्ट जब्त करके आरोपी को सीजेएम की कोर्ट में पेश किया। सीनियर ड्रग कंट्रोलर गुरचरण सिंह ने कहा कि गलत तरीके से काम करने वालों पर भविष्य में भी इसी तरह पूरी सख्ती बरती जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी