दवा रिएक्शन करने से 12 वर्षीय बालक की मौत

वीरपुर। डाक्टरों की लापरवाही कुछ इस कदर बढ़ गई है कि लोगो की जान अब उनके लिए मायने नहीं रखती है। एक ऐसा मामला सामने आया है जहा डॉक्टरों की लापरवाही सामने आ रही है। मलहडीह वार्ड 5 निवासी उमेश सहनी के 12 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार की मौत दवा रिएक्शन करने के कारण हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उसके परिजन वीरपुर थाना में घटना से संबंधित आवेदन देने के लिए वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी के नेतृत्व में आये। परिजनों ने बताया कि अविनाश को पैर में चोट लग गई थी। जिसे दिखाने के लिए बेगूसराय स्थित एक डॉक्टर के यहां उसकी मां गई थी। डॉक्टर ने पट्टी बांध कर कुछ दवाई दी। रात में दवा खिलाने पर वह रिएक्शन कर गया, जिससे उसे काफी बेचैनी होने लगी। अविनाश को पुनः उक्त डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला रतनपुर ओपी क्षेत्र का है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC