दवा लिखने के बदले डॉक्टर ने की कनाडा की हवाई सैर, सस्पेंड

रोहतक। दवा लिखने के बदले अपने विदेश दौरे के लिए फार्मा कंपनी से टिकट बुक कराना पीजीआई रोहतक के डायरेक्टर डॉ. नित्यानंद को महंगा पड़ गया है। शिकायत मिलने पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री विज ने मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट के एसीएस अमित झा को इस संबंध में जांच सौंपी है। दस्तावेज के मुताबिक डॉ. नित्यानंद ने 2013 में दिल्ली से वैंकूवर (कनाडा) की यात्रा की। डॉ. नित्यानंद ने माइक्रो लैब फार्मा को 2013 में पत्र लिखा था कि 18वीं वल्र्ड कांग्रेस में कनाडा जाना है। कृपया टिकट का इंतजाम कर दें। इसके बाद 4 जुलाई को भी दिल्ली से वैंकूवर के लिए टिकट मांगा था। वापसी के लिए 2 सितंबर की बुकिंग का आग्रह किया।
डॉ. हेमंत दौड़ की ओर से ईमेल में कहा गया है कि डॉ. शर्मा को दिल्ली से वैंकूवर की एयर टिकट का प्रबंध करवाया जाए। डॉ. नित्यानंद ने इपोसिस-10 के 6 इंजेक्शन मरीज को लिखे हैं। नेहरा मेडिकल हॉल की ओर से 24 इंजेक्शन इपोसिस-10 के और 5 बॉक्स माइकोफेन का ऑर्डर मुझे किया गया है।
मंत्री के कार्यालय तक पहुंचे दस्तावेजों में डॉ. नित्यानंद की ओर से की गई हवाई यात्रा के टिकट का भी पूरा ब्योरा दिया गया है। उसमें दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. नित्यानंद ने वैंकूवर के लिए ब्रिटिश एयरवेज मेें दिल्ली से उड़ान भरी। इसी प्रकार से वे वैंकूवर से दिल्ली वापस आए।
आरोपी डॉक्टर नित्यानंद ने सफाई में कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए कुछ लोगों ने साजिश की है। मैंने कई मामलों की जांच की, जिसमें कई डॉक्टरों पर कार्रवाई तय है, लेकिन अभी उन पर एक्शन नहीं लिया गया। मेरे ऊपर लगे सारे आरोप निराधार हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई