मकान में रेड, लाखों की नशीली दवाइयां बरामद

बैकुंठपुर। पटना पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत तेंदुआ-बरपारा में छापामारी कर एक मकान से 940 नग कफ सिरप और 11 हजार 544 नग कैप्सूल बरामद किए हैं। इनकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। जब्त सिरप व कैप्सूल उत्तरप्रदेश के बनारस से लाए गए थे। कोरिया उप पुलिस अधीक्षक सोनिया उके व पटना थाना प्रभारी आनंद सोनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर के माध्यम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का स्टॉक रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल आला अधिकारियों को जानकारी दी गई और विशेष टीम गठित कर ग्राम पंचायत तेंदुआ के बरपारा में छापा मारा। इस दौरान ग्राम तेंदुआ निवासी शिव प्रसाद यादव पिता रामरूप यादव (35) ने प्रतिबंधित 940 नग कफ सिरप और 11544 नग कैप्सूल घर के एक कमरे में पैरा में छिपाकर रखा था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
डीएसपी ने बताया कि पटना पुलिस की विशेष टीम ने नशीली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कोरिया में सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसमें 2 लाख 50 हजार रुपए की नशीली दवाइयां जब्त की गई है। आरोपी इन नशीली दवाइयों को बनारस से खरीदकर लाया था और फुटकर विक्रेता के रूप में कई गुना अधिक कीमत पर बिक्री करता था। इससे पहले कई बार नशीली दवाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें कई आरोपियों ने झारखण्ड के गढ़वा, मध्यप्रदेश के कटनी से दवाइयां खरीदकर लाई थी। पटना थाना प्रभारी सोनी ने कहा कि आरोपी के पास दवाइयां बिक्री करने का कोई लाइसेंस नहीं था। बावजूद इसके भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां लाकर रखी थी। कंपनी व डीलर ने बिल पर्ची व लाइसेंस के बिना इतनी तादाद में प्रतिबंधित दवाइयों की कैसे आपूर्ति कर दी, इस बारे में ड्रग्स विभाग से चर्चा कर कंपनी को पत्र लिखने की बात कही गई है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई