नशीली व प्रतिबंधित दवाइयां जब्त, तीन कैमिस्ट शॉप सील

सीतामढ़ी। पुलिस टीम ने औषधि विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शहर में भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवा बरामद की है। वहीं, एक नेपाली तस्कर और दो दवा दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, तीन दवा दुकानों को भी सील कर दिया है। पुलिस और औषधि विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय दवा दुकानदारों में हडक़ंप मच गया है। औषधि निरीक्षक बृजमोहन प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में नेपाल निवासी लांबा के अलावा भवदेपुर स्थित मेडिकल हॉल के संचालक कोआरी निवासी रामवचन व मिरचाईपट्टी निवासी सह भवदेपुर में दवा दुकान चलाने वाला महेश कुमार शामिल है। इनके अलावा दवा दुकान बंद कर भागने वाले बरियारपुर के सुरेश कुमार की तलाश में छापेमारी जारी है।
बताया गया है कि नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शशि भूषण ङ्क्षसह को नशीली दवा की खेप की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने भवदेपुर के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के साथ नेपाली नागरिक लांबा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में लांबा ने उक्त दवाएं अपने मेडिकल हॉल समेत अन्य दुकानों में सप्लाई करने की बात कही। लांबा की निशानदेही पर नगर थाना व औषधि विभाग की टीम ने भवदेपुर रेलवे लाइन के पास स्थित अपना मेडिकल हॉल में छापेमारी कर नशीली व प्रतिबंधित दवाएं जब्त करते हुए संचालक रामवचन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बाद में भवदेपुर के दवा दुकानदार महेश कुमार को भी नशीली दवा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि बरियापुर स्थित दवा दुकान में छापेमारी करने पहुंची टीम को देख दुकानदार सुरेश कुमार दुकान का ताला बंद कर फरार हो गया। हालांकि टीम ने उसके भतीजे को बुलवा कर दुकान खुलवाई और कई दवाएं जब्त की। टीम ने उक्त तीनों दुकानों को सील कर दिया है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई