दवा विक्रेताओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अम्बाला। दवा विक्रेताओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे नागपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पद ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए। वहां 4500 केमिस्टों में से 1800 उपस्थिति वाले दवा विक्रेताओं के समूह को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि ई फार्मेसी का प्रचलन दवा विक्रेताओं के लिए घातक है। इस प्रणाली से दवा विक्रेताओं के भविष्य पर सवालिया निशान लग जाता है। सरकार इसे अविलंब रोकने के लिए अध्यादेश जारी करे जिसका सदन में मौजूद दवा विक्रेताओं ने तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वागत किया, वहीं कुछ चौकन्ने दवा विक्रेताओं ने महसूस किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां एक ओर फॉर्मेशन के वेब पोर्टल का स्वयं उद्घाटन करते हैं, वहीं दवा विक्रेताओं के सामने ई फार्मेसी का विरोध करते हैं।
उनकी इस कार्यप्रणाली के चलते दवा विक्रेताओं में विरोधी स्वर गूंजने लगे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘जैसा देश वैसा भेष- जैसा मौका वैसा चौका की’ कार्यप्रणाली पर कार्य कर रहे हैं। किसी के मुंह पर कुछ और किसी के मुंह पर कुछ के शब्दजाल व कार्यप्रणाली अपनाकर दवा विक्रेताओं में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। वह दवा विक्रेताओं के नेता हैं। उन्हें दवा विक्रेताओं का भविष्य सुरक्षित करना है या उनके भविष्य को धूमिल कर उनके ठोस प्रतिद्वंद्वी खड़ा करना है। नागपुर केमिस्ट एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा तो शिंदे कोई जवाब नहीं दे पाए, जिस पर उनके दवा विक्रेताओं के प्रति जागरूक होने के बारे संशय पैदा हो जाता है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक