दवा विक्रेताओं ने किया ऐलान, अभी जारी रहेगी हड़ताल

अयोध्या। दवा को लेकर आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। दवा विक्रेताओं ने ऐलान किया है कि अभी हड़ताल को जारी रखा जाएगा। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार से ही दवा व्यवसायी हड़ताल पर हैं। इस वजह से जिले भर में दवा का संकट हो गया है। लोगों को आस पड़ोस के जिलों से दवा मंगानी पड़ रही है। मरीज व तीमारदार दवा नहीं मिलने से खासे परेशान हैं।

वहीं ड्रग इंस्पेक्टर पीसी रस्तोगी ने स्वयं पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलनरत दवा व्यवसायियों ने रविवार को रिकाबगंज से चौक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने कहाकि यदि ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को प्रदेश व्यापी भी बनाया जाएगा।

इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। उन्होंने कहाकि किसी भी दवा व्यवसायी का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। दवा व्यवसायियों ने निर्णय लिया है कि अभी हड़ताल को जारी रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष अवि आनंद ने बताया कि लाइसेंस के नवीनीकरण व नए आवेदन को निस्तारित न करके लंबित रखा जाता है और व्यवसायियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़