दवा विक्रेताओं पर कार्रवाई!

महाराजगंज। अवैध रूप से कैमिस्ट शॉप के संचालन की जांच करने पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां किरयाना स्टोर देखकर दंग रह गई। ऐसे मेें पुलिस को अवैध तरीके से दवा की दुकान चलाने वाले आरोपियों को बिना कार्रवाई के छोड़ना पड़ा। यह वाक्या है नेपाल सीमा का, जहां प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले फर्जी दवा विक्रेताओं धड़ल्ले से अपना कारोबार चला रहे हैं। यहां भारतीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के सामने करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोर संचालित हैं। तहसील प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बिना लाइसेंस के चल रहे इन मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर नौतनवां एसडीएम प्रेमप्रकाश अजोर के साथ सीओ धर्मेन्द्र कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। लाइसेंस व दवा के कागजात बगैर मेडिकल स्टोर चलाने के आरोप में दोनों संचालकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मामले की जांच तक पूरी रात थाने में बैठाए रखा।

अगली सुबह डीआई अशोक कुमार के साथ प्रभारी एसओ अंशुमान यदुवंशी और एसआई राजीव कुमार मौके पर पहुंचे तो पूरा मामला ही पलट गया। मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई तो एक मेडिकल स्टोर में किरयाने का सामान मिला। जबकि दूसरा मेडिकल स्टोर खाली पाया गया। पुलिस ने इसकी सूचना एसडीएम नौतनवां के साथ सीओ को दी। यह बात सुनकर दोनों अधिकारी हैरान रह गए। आखिर में पुलिस ने दोनों मेडिकल स्टोर्स संचालकों को छोड़ दिया। इसी के साथ एसडीएम और सीओ की जांच पर सवाल भी खड़े होने लगे। लोग यह कहते सुने गए कि यह सब सिस्टम की मिलीभगत है। वहीं एसडीएम और सीओ का कहना है कि आरोपी संचालकों पर नजर रखी जा रही है। वे जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी