दवा व्यापारी के घर पर छापा, सवा करोड़ कैप्सूल के खोल मिले

कोटा (राजस्थान)। औषधि नियंत्रक विभाग ने शहर के कुन्हाड़ी इलाके में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 20 लाख कैप्सूल के खोल की खेप पकड़ी हैं। विभाग की दूसरे दिन अवैध दवा व्यापार पर बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 30 लाख कैप्सूल के खोल बरामद हुए थे। औषधि नियंत्रक अधिकारी प्रहलाद मीणा ने बताया कि नांता रोड सुभाष नगर स्थित एक मकान में यह खोल रखे थे। यह मकान व्यापारी दिनेश गुर्जर का है। उसके पास ड्रग लाइसेंस तो मिला, लेकिन इन कैप्सूल खोल के बिल नहीं मिले। तुलाई में यह माल 1200 किलो यानी कुल 1 करोड़ 20 लाख कैप्सूल मिले। फिलहाल इस माल को 20 दिन के लिए फ्रीज किया है। यदि व्यापारी बीस दिन बाद खरीद के बिल पेश नहीं करता तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। कार्रवाई में सहायक औषधि अधिकारी संदीप, रोहिताश नागर, योगेश कुमार, निशांत बघेरवाल शामिल थे। व्यापारी दिनेश गुर्जर से पूछताछ में बताया कि वह पहले माइनिंग का काम करता था। कुछ दिनों पहले ही मकान किराए पर लिया है। उसके बाद 24 अक्टूबर को दवा का लाइसेंस लिया। औषधि अधिकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले दवा व्यापारी ने लाइसेंस लिया और इतने कम समय में इतनी बड़ी कैप्सूल की खेप बरामद होने पर अंदेशा है। यह माल लाइसेंस लेने से पहले ही खरीदा होगा, जो कि पूरी तरह से अवैध है, फिर भी मामले की जांच जा रही है। टीम ने बताया कि कैप्सूल के खोल अलग-अलग रंग के हैं। इनमें से छह सेम्पल जांच के लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में यदि ये सैम्पल फेल मिले तो व्यापारी के विरुद्ध ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 14 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील