दिल्ली में प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोप में केमिस्ट गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली (Delhi) के डबासपुर इलाके में प्रतिबंधित दवाएं बेचने के आरोप में एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स स्क्वॉड और ड्रग कंट्रोल विभाग ने गुप्त सूचना के आधार कार्रवाही करते हुए  दिल्ली के मदनपुर डबास में ‘लक्ष्य मेडिकोज’ नाम की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने केमिस्ट दुकान के मालिक आकाश डबास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर से 2800 मिलीग्राम कोडीन फॉस्फेट, 216 कैप्सूल और ट्रामाडोल की 475 गोलियां जब्त की हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही (Delhi)

बताया जा रहा है कि ड्रग  कंट्रोल विभाग, दिल्ली के नारकोटिक्स दस्ते की संयुक्त टीम ने अवैध ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2800mg कोडीन फॉस्फेट पुलिस ने कहा, 216 कैप्सूल और ट्रामाडोल की 475 गोलियां भी बरामद की गईं और जब्त की गईं। पुलिस ने बताया कि आरोपी केमिस्ट  कॉन्ट्राबेंड ड्रग्स बेचने में शामिल था।

इंस्पेक्टर सुनीत सेठी और हेमंत कुमार की देखरेख में एसआई बिजेंद्र कादयान, एसआई सुभाष चंदर, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल प्रवीण और  सचिन को आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने उक्त केमिस्ट की दुकान पर छापा मारा और आकाश डबास को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- 360 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीले टेबलेट के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8 (सी) / 22 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। इस मामले में आगे की कार्रवाही जारी है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक