दिल्ली में 3 साल तक रहने पर कैंसर का खतरा

Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार वायु प्रदूषण (Air Pollution) बढ़ता ही जा रहा है। हालात ये हो गए हैं कि इस शहर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। हाल ही में हुए सर्वे में दावा किया है कि यदि आप लगातार 3 सालों तक किसी वायु प्रदूषण वाले शहर में रह गए तो आपको फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) होने का खतरा 73 प्रतिशत तक है। हाल ही में हुए 33 हजार लोगों के ऊपर की गई स्टडी के बाद ये दावा किया गया है।

बिना स्मोकिंग के भी लंग कैंसर से पीड़ित (Air Pollution)

जिन लोगों पर स्टडी की गई वो तमाम लोग लंग कैंसर (Lung Cancer) से पीड़ित थे। इन लोगों की जांच की गई तो इनके फेफड़ों में बेहद बारीक प्रदूषणकारी कण पाए गए। प्रदूषकारी कण फेफड़ों में होने की वजह से लंग कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग स्मोकिंग भी नहीं करते हैं वो भी लंग कैंसर से पीड़ित थे।

https://twitter.com/ScienceAlert/status/1645263153201135630?s=20

रिसर्चर चार्ल्स स्वैंटन ने बताया कि जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है शरीर में कैंसर को बढ़ाने वाली कोशिकाएं बढ़ती जाती है। लेकिन आमतौर पर ये कोशिकाएं नहीं बढ़ती हैं। लेकिन वायु प्रदूषण के संपर्क में आने पर शरीर में ये कोशिकाएं बढ़ने लगती है। जिसके कारण ट्यूमर होने और बाद में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

लंग कैंसर की मुख्य वजह वायु प्रदूषण

रिसर्चर चार्ल्स स्वैंटन ने कहा कि लंग कैंसर की मुख्य वजह वायु प्रदूषण है। पूरी दुनिया को मिलकर इसे कम करने और रोकने का प्रयास करना चाहिए। जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर ना पड़े। हर साल लंग कैंसर की वजह से 80 लाख लोगों की मौत हो जाती है। वायु प्रदूषण के कारण लंग कैंसर के साथ-साथ दिल की बीमारी समेत कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

ये भी पढ़ें- देश में आज से मॉक ड्रिल शुरु

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 19 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी