दिल का दर्द बढ़ा रही दर्दनिवारक दवाएं

नई दिल्ली। दर्द कम करने के लिए ली जाने वाली दवाएं (पेनकिलर्स) दिल का दौरा बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। ऐसे में हार्ट अटैक से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। यह दावा कार्डियोवैस्क्युलर फार्माकोथेरेपी नामक प्रतिष्ठित पत्रिका में छपे एक अध्ययन में किया गया है। इसमें बताया गया कि पेनकिलर्स के सेवन से दिल के दौरे का खतरा 31 फीसदी तक बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने डेनमार्क में 28,947 दिल के मरीजों का अध्ययन किया तो पता चला कि इनमें से 3376 मरीजों ने दिल के दौरे पडऩे से पहले डाइक्लोफेनेक और आइब्यूप्रोफेन जैसी आम दर्दनिवारक दवाओं का सेवन किया था। इनके सेवन से मरीजों में दिल का दौरा का खतरा काफी बढ़ा दिया था। डाइक्लोफेनेक जैसी दवा से तो यह खतरा 50 फीसदी तक बढ़ता देखा गया. इसलिए डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग दिल की बीमारी के शिकार हैं या जिन्हें यह होने का जोखिम है, उन्हें ये दवाएं लेने से बचना चाहिए। अध्ययनकर्ताओं ने एक और खतरे की तरफ ध्यान खींचा है. क्योंकि ये दवाएं डॉक्टर के पर्चे के बिना भी खरीदी जा सकती हैं इसलिए लोग यह समझते हैं कि ये सुरक्षित हैं. लेकिन इस अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि इनसे दर्द भले ही शांत हो जाए लेकिन एक बड़ा जोखिम बढ़ जाता है. यही वजह है कि अब मांग हो रही है कि इन दवाओं को खरीदने के लिए डॉक्टर का सुझाव अनिवार्य कर दिया जाए।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी