रेमेडिसविर दवा की कालाबाजारी, 3 के खिलाफ केस दर्ज

पुणे (महाराष्ट्र)। कोरोना संक्रमण से बचाव में लाभकारी मानी जा रही दवा रेमेडिसविर की मांग बढऩे से इसकी कालाबाजारी भी होने लगी है। पुलिस ने कोविड मरीजों को दी जाने वाली रेमेडिसविर दवा की कालाबाजारी करने के आरोप में पुणे के पिंपरी चिंचवाड इलाके में एक निजी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार पुणे के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला को डॉक्टर ने रेमेडिसविर दवा लेने को कहा। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार शहर के कई मेडिकल स्टोरों में दवा का पता किया गया लेकिन दवा नहीं मिली। इसके बाद अस्पताल के ही वार्ड ब्वॉय ने महिला को दवा दिलाने की पेशकश की और इसके लिए अधिक दाम मांगे। महिला ने इसकी शिकायत पिंपरी चिंचवाड़ के निगड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वार्ड ब्वॉय और उसके दो सहयोगी जिनमें से एक उसी अस्पताल का सुरक्षा गार्ड है के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पुणे के निगड़ी इलाके के रहने वाले शाहिद शेख (34), विजय रंजने (35) और वैष्णवी तक्षक (30) के रूप में हुई है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन