देश का पहला पायलट प्रोजेक्ट हरियाणा के हिसार में शुरू, अब एक दिन में मिलेगी टीबी की जांच रिपोर्ट

हिसार। देश में पहली बार टीबी की जांच के लिए हरियाणा के हिसार के टीबी अस्पताल में पायलट प्रोजेक्ट आरंभ हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से टीबी का जो टेस्ट होगा उसकी रिपोर्ट एक दिन में ही मिल जाएगी। अभी तक यह रिपोर्ट आने में चार से पांच दिन लग जाते हैं। विदेश की आईडीडीएस एजेंसी इस प्रोजेक्ट को लेकर आई है और विदेश की एक संस्था यूएस एड इसकी फंडिंग कर रही है। नौ महीने तक यह प्रोजेक्ट चलेगा। दो संस्थाएं तीन और छह महीने में सर्वे करेगी। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। अगर, रिपोर्ट सकारात्मक आती है तो इस प्रोजेक्ट को पूरे देश में शुरू किया जाएगा।

डिप्टी सीएमओ डॉ. अनामिका ने बताया कि नौ महीने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। आईडीडीएस एजेंसी प्रोजेक्ट को लेकर आई है। यूएस एड संस्था जांच का खर्च उठा रही है। पहले टीबी की जांच की जाती थी तो 100 में से 60 प्रतिशत ही लोग पकड़ में आते थे। ऐसे में ये लोग टीबी का संक्रमणफैलाते थे। अब आईडीडीएस एजेंसी ने थायरो केयर लैब से करार किया है।

यह लैब एक दिन में ही रिपोर्ट सौंप देगी। पहले यह रिपोर्ट मिलने में चार से पांच दिन लगते थे। इसके अलावा अन्य टेस्ट भी होंगे, जिसमें पता चलेगा इस मरीज पर कौन सी दवा असर करेगी। उसकी रिपोर्ट चार से पांच दिन में आ जाएगी। पहले यह रिपोर्ट आने में पांच से छह महीने लग जाते थे।

चिकित्सक अनामिका ने बताया कि टीबी मरीज की एक दिन में ही रिपोर्ट आ जाएगी। अगर, रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज का उसी दिन उपचार शुरू कर दिया जाएगा। मरीज सावधानी बरतेगा कि उसके संपर्क में परिवार के सदस्य न आएं। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य यह है कि मरीज की पहचान जल्दी होगी और उसका उपचार जल्दी शुरू होगा। ऐसे में टीबी फैलने पर अंकुश लगाया जा सकता है।

सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि नौ महीने तक चलने वाले पायलट प्रोजेक्ट का दो विदेश संस्था सर्वे करेगी। तीसरे और छठे महीने में सर्वे होगा। सर्वे की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। वह आकलन करेगी कि इस पायलट प्रोजेक्ट से टीबी पर अंकुश लगा है और जल्द उपचार शुरू हुआ है तो इस प्रोजेक्ट पूरे देश में भी चलाया जा सकता है। इस मौके पर आरडीडीएम के प्रमुख मोमोयर, रिति होब्सन, इंडिया प्रमुख डॉ. संजीव, यूएस एड की इंडियन ब्रांच के प्रमुख डॉ. उमेश एलावादी, डब्ल्यूएचओ टीबी कंसल्टेट डॉ. अनुज, थायरो केयर लैब से प्रतिनिधि डॉ. चैताली निगम आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 7 views
    नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 8 views
    तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

    बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 6 views
    बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

    नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 8 views
    नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    • By Desk
    • November 7, 2026
    • 8 views
    नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

    • By Desk
    • November 6, 2026
    • 21 views
    सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज