देश पर फिर मंडरा रहा खतरा! इन मेडिकल कॉलेजों में कोरोना की दवाओं का स्टॉक हुआ खत्म

रांची / झारखंड। कोरोना का खतरा देश पर एक बार फिर से मंडराने लगा है। रिपोर्ट्स में कोरोना की तीसरी लहर को दूसरी लहर से भी खतरनाक बताया जा रहा है। एक ओर तमाम मेडिकल एक्सपर्ट तीसरी लहर को लेकर लगातार सतर्क कर रहे हैं, वहीं राज्य के तीन मेडिकल कॉलेज सहित सदर अस्पतालों के स्टॉक में कोरोना के इलाज से जुड़ी दवाओं की कमी हो गयी है। अब आनेवाले समय में इमरजेंसी के हालात नहीं हों, इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी सिविल सर्जन को अस्पतालों को संबंधित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा है।

इन दवाओं की है कमी : स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टॉक में रिम्स सहित सभी मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों के पास विटामिन डी, एलर्जी की दवा मॉट्यूृल्युकास्ट एंड लेवोसेट्रिजीन, बीपी की दवा एम्लोडीपिन, स्टेरॉयड की दवा डेक्सोमेथासोन और एंटीबायोटिक दवा फेवीपीरावीर आदि उपलब्ध नहीं हैं। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी को लेकर दवाओं की उपलब्धता जरूरी है, इसलिए अस्पताल में दवाएं उपलब्ध करायी जायें।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के स्टॉक में दवाओं की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी मांगी गयी थी, जिसके बाद राज्य के औषधि निरीक्षकों ने स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट में दवाओं का स्टॉक शून्य बताया है। उन्होंने राज्य के तीन मेडिकल कॉलेज रिम्स, शहीद निर्मल महतो मेडिकल काॅलेज-धनबाद और फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज-दुमका सहित चाईबासा, साहेबगंज, गिरिडीह व देवघर सदर अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक शून्य होने की जानकारी दी। औषधि निरीक्षकों से मिले दवाओं के डाटा के आधार पर विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि वह सभी संबंधित अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई