देश में तेजी से फैल रहा है H3N2 इंफ्लुएंजा, कोरोना की तरह फैलता है वायरस

H3N2: इन दिनों देश में तेजी से H3N2 इंफ्लुएंजा फैल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।  म्यूटेशन के बाद ये तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है और जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता किसी भी बीमारी या अन्य कारण से कमजोर हो गई है, वे तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।

H3N2 इंफ्लुएंजा के लक्षण  

भारतीय मेडिकल एसोशियन आईएमए का कहना है कि कुछ मामलों में खांसी, मतली, उल्टी, गले में खराश, बुखार, शरीर में दर्द और दस्त के लक्षण वाले रोगियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। यह भी सांस, खांसी, छींक के दौरान ड्रॉपलेट्स के माध्यम से हवा में आता है और संक्रमण फैलाता है। दिल्ली एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने जानकारी दी कि ये बीमारी भी कोरोना की भांति है। एच3एन2 इंफ्लुएंजा वायरस है। यह हर साल इस समय के दौरान देखने को मिलता है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि यह एक वायरस है जो समय के साथ उत्परिवर्तित होता है जिसे एंटीजेनिक ड्रिफ्ट कहा जाता है।

https://twitter.com/ANI/status/1632778681335554049?s=20

अभी त्योहारी सीजन है ऐसे में ये वायरस अपने पीक पर है। इसलिए लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अधिकांश तौर पर बुजुर्गों को जो पहले से बीमार हैं उन्हें इस बीमारी से बचाना अधिक आवश्यक है।

इंफ्लुएंजा से बचने के तरीके 

डॉ. गुलेरिया ने कहा कि इस वायरस से बचने के लिए एहतियात के तौर पर मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं।

  • बाहर जाने पर लोगों से हाथ मिलाने से बचें, इसकी जगह पर नमस्ते करें।
  • शरीर में पानी की कमी ना होने दें। इसलिए पानी, सूप, दाल, जूस, छाछ इत्यादि का उपयोग करें।
  • खांसी, शरीर में दर्द और नाक बहने की स्थिति में खुद से दवाएं लेने से बचें और डॉक्टर से मिलें।
  • अदरक-तुलसी का काढ़ा, पुदीना-प्याज की चटनी, हल्दी वाला दूध, ये ऐसी चीजें हैं, जिनका हर दिन सेवन करने से वायरस से बचाव में मदद मिलेगी।
  • बाहर से आने पर हाथ और चेहरे को साबुन से धोयें।
  • आंखों और मुंह को बार-बार ना छुएं।

केंद्र सरकार देश में खोलने जा रही है डेढ़ लाख स्वास्थ्य केंद्र, हर बीमारी की होगी जांच

https://medicarenews.in/news/35830

 

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन